G20 Summit 2023: 'बड़ा ही प्यारा..', सोशल मीडिया पर छाए ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति, जानिए दोनों की Love story

Rishi Sunak and Akshata Murthy Love Story: भारत में हो रहे जी 20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है, रविवार सुबह-सुबह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी धर्मपत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों की पूजा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

G20 Summit 2023 Day 2:

लोग दिल खोलकर ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है -'बहुत ही सुंदर जोड़ा है' तो किसी ने लिखा है कि 'संस्कार और सादगी से भरे हुए लोग।'

'हमने ये विश्वास उनकी आंखों में देखा है'

तो वहीं अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि 'ऋषि सुनक सिर्फ ऐसे ही नहीं कहते हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है, हमने ये विश्वास उनकी आंखों में देखा है।'

सोशल मीडिया पर छाए सुनक और अक्षता

कुल मिलाकर सुनक और उनकी पत्नी इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। आपको बता दें कि ऋषि सुनक नंगे पांव आज मंदिर में आरती करने पहुंचे थे, पूजा करने के बाद उनके माथे पर चंदन का टीका और गले में माला भी देखी गई तो वहीं उनकी पत्नी अक्षता भी सलवार सूट में काफी सुंदर दिखाई दीं।

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है ऋषि सुनक

गौरतलब है कि ऋषि सुनक भारतीय सॉफ़्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है । इन दोनों का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, अरबों की मालकिन अक्षता मूर्ति तीन कंपनियों की मालकिन हैं।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले थे सुनक और अक्षता

मालूम हो कि अक्षता की पहली मुलाकात ऋषि सुनक से कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पहले दोनों मित्र बने फिर दोनों को लगा कि ये रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है और इसके बाद दोनों ने जीवनसाधी बनने का फैसला किया।

बेंगलुरु में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी दोनों की शादी

दोनों की शादी साल 2009 में दोनों ने बेंगलुरु में हिंदू रीति-रिवाज से हुई है, दोनों को शादी से दो बेटियां हैं कृष्णा और अनुष्का सुनक है।

तीन बड़ी कपंनी की मालकिन हैं अक्षता मूर्ति

आपको बता दें कि अक्षता अपने पापा की कंपनी Infosys की बड़ी स्टेक होल्डर होने के साथ-साथ कैटामारन वेंचर्स, फैशन स्टोर न्‍यू एंड लिंग वुड और डाइम फिटनेस की भी डायरेक्टर हैं।

'ईश्वर ही हमें शक्ति देता है क्योंकि भगवान एक भरोसे का नाम है'

सादगी पसंद ऋषि सुनक को अपने हिंदू होने पर गर्व हैं। उन्होंने एक दिन पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि 'हम जैसे लोग जो बहुत तनाव पूर्ण वातावरण में काम करते हैं, उसमें ईश्वर ही हमें शक्ति देता है क्योंकि भगवान एक भरोसे का नाम है और वो भरोसा ही आपको हर चीज से लड़ने और काम करने की ताकत देता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+