G20 इंफ्रा ग्रुप की बैठक के लिए विशाखापत्तनम पूरी तरह तैयार, 63 प्रतिनिधि होंगे शरीक
G20 Infrastructure Working Group की बैठक में विदेश सहित 63 प्रतिनिधि पहुंचेंगे। आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारे पर बसा शहर विशाखापत्तनम विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। जानिए शहर की तैयारियां कैसी है।

भारत जी20 की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है। अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश भी इनमें से एक है। यहां के तटीय शहर विशाखापत्तनम को सिटी ऑफ डेस्टिनी भी कहा जाता है। 28 और 29 मार्च को दूसरी जी20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी Vizag यानी विशाखापत्तनम करेगा। यहां दुनियाभर के लगभग 63 प्रतिनिधि एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) सम्मेलन में भाग लेंगे।
जी20 इंफ्रा ग्रुप की बैठक
रिपोर्ट्स के अनुसार, जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और विश्व बैंक और जैसे संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधि एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) सम्मेलन में भाग लेंगे। वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकियाराज ने सोमवार को बताया कि प्रतिनिधि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा करेंगे और जनवरी, 2023 में पुणे में पहली जी20 इंफ्रा ग्रुप की बैठक के दौरान हुई चर्चाओं पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
बैठक में शरीक होने वाले प्रतिनिधि एजेंडे में लिखी प्राथमिकताओं के साथ-साथ 'कल के शहरों का वित्तपोषण: समावेशी, लचीला और सतत' टॉपिक पर चर्चा करेंगे। शहरी क्षेत्रों में देश के जीएसडीपी का लगभग 80% हिस्सा है। अरोकियाराज के अनुसार, वर्ष 2050 तक, दुनिया के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की संख्या 70% तक बढ़ जाएगी।
G20 विदेशी प्रतिनिधियों के लिए 'हेल्थ रिट्रीट'
अरोकियाराज के अनुसार, इसके लिए शहरी क्षेत्रों में बड़े बुनियादी ढांचे और निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, "दुनिया की किसी भी सरकार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी फंड जुटाना एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है।" उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को एसेट क्लास के रूप में विकसित करना, गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ावा देना और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के लिए वित्तीय संसाधनों को जुटाने के लिए नए उपकरणों की पहचान करना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications