G20: अमेरिका-रूस के विदेश मंत्री मिले, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बात, यूएस ने दिया कड़ा संदेश

एनटॉनी ब्लिंकन ने रूसी विदेश मंत्री से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया में और हमारे संबंधों में क्या हो रहा है। अमेरिका सामरिक हथियारों के नियंत्रण में शामिल होने और कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

अमेरिका-रूस के विदेश मंत्री मिले, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बात

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए काफी हस्तक्षेप भी किया। लेकिन नतीजा सकारात्मक नहीं निकला। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने आज रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने रूस से अपने गैर-जिम्मेदाराना फैसले को वापस लेने और नई START संधि को लागू करने के लिए लौटने का आग्रह किया है। साथ ही एंटनी ब्लिंकन ने लावरोव से कहा कि अमेरिका अभी भी यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा।

बता दें कि एंटनी ब्लिंकेन और सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन विवाद के बीच दिल्ली में कुछ समय के लिए मुलाकात की। दिल्ली में चल रही जी20 बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्री आए हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने जी20 बैठक में कहा कि हमें रूस से आक्रामकता के अपने युद्ध को समाप्त करने और अंतरराष्ट्रीय शांति और आर्थिक स्थिरता के लिए यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी यूक्रेन को लेकर रूस पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

Recommended Video

    अमेरिकी विदेश मंत्री Antony Blinken का Delhi में दिखा अलग अंदाज, देखें मजेदार Video | वनइंडिया हिंदी

    एनटॉनी ब्लिंकन ने रूसी विदेश मंत्री से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया में और हमारे संबंधों में क्या हो रहा है। अमेरिका सामरिक हथियारों के नियंत्रण में शामिल होने और कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जैसे अमेरिका और सोवियत संघ ने शीत युद्ध के दौरान किया था।

    बता दें कि G20 विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 1 और 2 मार्च को आयोजित हुई। भारत के G20 प्रेसीडेंसी की थीम, "वसुधैव कुटुम्बकम" है। जबकि, जी20 शिखर सम्मेलन इस साल 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाली है, जिसमें शिरकत करने के लिए दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक सहित कई प्रमुख सम्मेलनों में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हैं। जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, कि "भारत ऐसे समय में G20 की कमान संभाल रहा है, जब दुनिया एक साथ भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक मंदी, बढ़ती खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और महामारी के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से जूझ रही है।

    यह भी पढ़ें- G20: यूक्रेन युद्ध के बीच एक ही मंच पर US-रूस और चीन, जानिए कैसे बढ़ी भारत की टेंशन?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+