निर्भया केस: दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला हाई कोर्ट ने मंगलवार को दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। वर्ष 2012 में हुई इस घटना के बाद से पूरे देश में दोषियों को जल्द फांसी दिए जानी की मांग की जा रही थी हालांकि फांसी की सजा पहले ही दी जा चुकी है लेकिन कानूनी प्रक्रिया के चलते दोषी फांसी के तख्ते से बचते आ रहे हैं। मंगलवार को पटियाला हाई कोर्ट के फैसले के बाद से देशभर में खुशी का माहौल है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कही ये बात
इसी बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी पटियाला हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और ऐसे मामलों में जल्द फैसला सुनाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए लोगों का इंतजार आज खत्म हुआ। यह सिर्फ दोषियों को फांसी देने के बारे में नहीं है। इस निर्णय से पता चलता है कि ऐसे अपराधों के लिए जीरो टॉलेरेंस होना चाहिए और जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाना चाहिए। बता दें कि निर्भया केस को 7 साल से ज्यादा का समय बीच चुका है और दोषियों को अभी फांसी नहीं दी गई है।
G Kishan Reddy, MoS Home on Court's verdict in 2012 Delhi gangrape case: Wait of the people for justice is over today. It's not about execution of convicts, but the decision shows that there should be zero tolerance for such crimes. Judgement should be delivered at earliest pic.twitter.com/NKMfMtEnnX
— ANI (@ANI) January 7, 2020
डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को होगी फांसी
पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया की मां की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। निर्भया की मां लगातार मांग कर रही थीं कि जल्द से जल्द दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटिशन दायर करेंगे।

मेरी बेटी को न्याय मिल गया: निर्भया की मां
इस फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज मेरी बेटी को न्याय मिला है। चारों दोषियों को फांसी पर चढ़ाने से इस देश की महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। इस फैसले से न्यायिक व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा। कोर्ट के इस फैसले के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हूं। दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
यह भी पढ़ें: निर्भया केस: स्वाति मालीवाल ने किया फैसले का जोरदार स्वागत, बोलीं- अब हर बलात्कारी को मिले फांसी












Click it and Unblock the Notifications