Mann ki Baat: 'इस बार का G-20 समिट रचेगा इतिहास', मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 104वें संस्करण को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफलता, महिला सशक्तिकरण, खेल से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं। उन्होंने सबसे खास चर्चा जी-20 पर की। उन्होंने इस बार G-20 के इतिहास रचने की बात कही।

G-20 समिट रचेगा इतिहास: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 समिट पर चर्चा करते हुए कहा कि सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders's Summit के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक Global Organisations राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

Pm Modi Mann ki Baat G-20 Summit

भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अपनी Presidency के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही African Union भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम platform तक पहुंची।

देश के 60 शहरों में करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया
देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20 Delegates जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। G-20 की हमारी Presidency, People's Presidency है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+