Fact Check: जी-20 समिट के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता के होर्डिंग का क्या है सच, जानें

Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सबसे लोकप्रिय' वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने पर बधाई संदेश वाले एक होर्डिंग की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसमें छह अन्य नेताओं को भारतीय पीएम से कम 'लोकप्रियता प्रतिशत' दिखाया गया है।

यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में प्रदर्शित किया गया था। इसे कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा ने भी साझा किया, जिन्होंने बाद में अपने पोस्ट हटा दिए।

G-20 के बीच PM मोदी की लोकप्रियता के होर्डिंग का क्या है सच?

जब इस मामले का फैक्ट चेक किया गया तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। जब इस वायरल तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च किया और तो समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) का 6 सितंबर 2023 का एक लेख मिला।

यह रिपोर्ट जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और दिल्ली की तैयारियों के बारे में थी। इसमें एक फोटो एलबम भी था और पहली तस्वीर वायरल तस्वीर से मेल खाती थी। कैप्शन में बताया गया कि इसे 6 अप्रैल, 2023 को दिल्ली में क्लिक किया गया था।

G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट भी जांची और अप्रैल में दिल्ली में आयोजित कोई कार्यक्रम नहीं मिला। इसके अलावा, G-20 शिखर सम्मेलन के बारे में किसी भी पोस्टर या होर्डिंग में उनका लोगो होता है, जो वायरल तस्वीर में नहीं था।

भारतीय जनता पार्टी नेता विजय गोयल ने भी वायरल दावों को खारिज करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। यह पोस्टर पूरी तरह से फर्जी है। इसे गलत तरीके से वायरल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के पैमाने के एक पुराने होर्डिंग को गलत तरीके से जी20 शिखर सम्मेलन से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- G20: जो बाइडेन और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता संपन्न, PMO ने कहा- और मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+