सोनम गुप्ता की अनकही कहानी पर जबरदस्त फनी वीडियो! देखकर हंस पड़ेंगे आप

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुकी है सोनम गुप्ता। एक कॉमेडियन कह रहे हैं सोनम गुप्ता की अनकही कहानी।

दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के डिमोनेटाइजेशन की घोषणा के बाद अचानक एक नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वह नाम है - सोनम गुप्ता।

सोनम गुप्ता कौन है? वह क्यों बेवफा हुई? सोनम गुप्ता को बेवफा कहने वाला प्रेमी कौन है? इन सारे सवालों को लेकर तरह-तरह की कहानियां सोशल मीडिया और ह्वाट्सएप पर चल रही हैं और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

sonam gupta untold story

नोट से शुरू हुई सोनम गुप्ता के पॉपुलर होने की कहानी

दस रुपए के एक नोट पर किसी ने 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह नोट डिमोनेटाइजेशन के बाद अचानक सुर्खियों में आया। इसी के साथ सोनम गुप्ता भी चर्चित हो गईं। 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ 2000 का नोट वायरल हुआ। बेवफाई पर सोनम गुप्ता का जवाब लिखा हुआ नोट और सोनम गुप्ता की मम्मी का जवाब लिखे हुए नोट भी सामने आए।

काफी पॉपुलर हो चुकी हैं सोनम गुप्ता

लोगों के बीच सोनम गुप्ता का यह अनजाना कैरेक्टर इतना पॉपुलर हुआ कि इसको मीडिया में भी काफी कवरेज मिला। यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडियो साइटों पर सोनम गुप्ता को लेकर बनाए गए वीडियो को लोगों ने खूब देखा-सुना।

कॉमेडियन जयविजय सचान ने भी सोनम गुप्ता की कहानी को बताने के लिए वीडियो बनाए हैं, जो काफी फनी है। जयविजय ने सोनम गुप्ता की अनकही कहानी कहने के लिए अब तक दो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किए हैं और इस सीरीज में उनका तीसरा वीडियो आने वाला है।

इन दोनों में वीडियो में क्या है, यह हम आपको नहीं बता रहे हैं ताकि आपको पूरा मजा मिल सके। हां, इतना दावा है कि इन वीडियोज को देखकर आप हंसे बिना नहीं रहेंगे। आप भी देखिए यह दोनों वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+