Batenge To Katenge: बटेंगे तो कटेंगे बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स, यूजर्स ऐसे मचा रहे धमाल

Batenge To Katenge: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा हाल ही में दिए गए एक राजनीतिक बयान बटेंगे तो कटेंगे ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही रंग जमा लिया है। इस बयान को लेकर यूजर्स ने फनी मीम्स की बाढ़ ला दी है। सोशल मीडिया पर ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह नारे ने लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका दिया है।

सोशल मीडिया पर मच गया मीम्स का तूफान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजनीतिक संदर्भ में दिए गए इस बयान को नेटिज़न्स ने हंसी-मजाक और व्यंग्य में बदल दिया है। एक यूजर ने इसे क्रिकेट मैच से जोड़ते हुए लिखा कि जब ओपनिंग पार्टनर रन शेयर न करें तो बटेंगे तो कटेंगे। वहीं एक अन्य ने इसे खाने के साथ जोड़कर लिखा कि जब भाई बिरयानी के पीस बराबर बांटने से इनकार करे।

cm yogi

राजनीति से लेकर पॉप कल्चर तक मीम्स का असर

बटेंगे तो कटेंगे न केवल राजनीतिक चुटकुलों का केंद्र बना हुआ है। बल्कि इसे बॉलीवुड, क्रिकेट और दैनिक जीवन के अन्य पहलुओं से भी जोड़ दिया गया है। बॉलीवुड की फिल्मों के डायलॉग्स के साथ इस नारे को जोड़ते हुए मीम्स बनाए गए। एक मीम में शोले फिल्म के गब्बर सिंह की तस्वीर के साथ लिखा गया। कितने आदमी थे। बटेंगे तो कटेंगे।

राजनीतिक बयान का व्यंग्यात्मक इस्तेमाल

सीएम योगी राजनीतिक संदर्भ में दिए गए इस बयान ने गंभीर चर्चा के साथ-साथ हल्के-फुल्के व्यंग्य का माहौल भी पैदा कर दिया। कुछ लोग इस पर गहरी राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे हैं। जबकि अधिकतर ने इसे मजाक और मनोरंजन का जरिया बना लिया है।

जनता का क्रिएटिव रिस्पॉन्स

इस तरह के मीम्स सोशल मीडिया की उस ताकत को दर्शाते हैं। जहां जनता किसी भी बड़े मुद्दे या बयान को रचनात्मक और मनोरंजक तरीके से पेश कर सकती है।

बटेंगे तो कटेंगे पर बने मीम्स ने यह साबित कर दिया कि आज के दौर में सोशल मीडिया न केवल संचार का माध्यम है। बल्कि यह जनता के रचनात्मक और हास्यपूर्ण पक्ष को उजागर करने का एक मंच भी है। इस बयान पर बने मीम्स ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है और सोशल मीडिया को एक बार फिर से मनोरंजन का केंद्र बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+