'मान जाओ ना... मेरे टमाटर, कबूतर, रसगुल्ला', वायरल हुआ लव लेटर, पढ़कर पक्का आएगी हंसी
सोशल मीडिया पर एक लव लेटर वायरल हो रहा है, जिसको पढ़ने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लड़की ने अपने प्रेमी को मनाने के लिए लेटर लिखा है, जिसमें वो उसे टमाटर, कबूतर, रसगुल्ला जैसे नामों से पुकार रही है।

Viral Love Letter: वो भी क्या वक्त थे, जब लोग अपने प्यार का इजहार करने या फिर रूठे हुए लवर को मनाने के लिए लव लेटर लिखा करते थे। हालांकि उस वक्त ये बातें प्रेमी-प्रेमिका या कुछ चुनींदा दोस्तों के बीच रहती थी, लेकिन मौजूदा सोशल मीडिया के दौर में कब कोई चीज वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। अब ऐसा ही एक प्रेम पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसको पढ़ने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इतना फनी हो सकता लवर को मनाना?
वैसे तो लव लेटर अपने प्यार का इजहार करने के लिए होता है, लेकिन क्या यह इतना फनी भी हो सकता है, जिसके पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी ना रोक पाए। देखा जाए तो अब लव लेटर का चलन बंद हो गया है, क्योंकि मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में लोगों के पास और भी कई ऑप्शन हैं। लेकिन वायरल हो रही प्रेम-पत्र सोशल मीडिया पर हर किसी का मनोरंजन कर रहा है।

जानू, मानू, सोना- बाबू हुए पुराने
प्यार में अक्सर लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका को उपनाम से पुकारते हैं। जैसे जानू, मानू, सोना- बाबू, लेकिन वायरल लव लेटर में ऐसे-ऐसे नामों से अपने लवर को बुलाया गया है, जिसको पढ़ने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, इंस्टाग्राम के theadulthumour नाम के पेज पर एक पोस्ट किया गया है, जो कि अपने लवर को लिखा गया प्रेम पत्र हैं।

टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला आए नए निकनेम
वायरल लव लेटर में प्रेमिका अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए वो जानू, मुन्ना, राजा, टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला जैसे शब्दों का लेटर में लिख रही है। पूरे लेटर में वो कभी अपने प्रेमी को कबूतर तो कभी टमाटर और रसगुल्ला कहकर मनाने की कोशिश करती नजर आई है। इस लेटर को अब तक 15 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है।
यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट
एक यूजर ने लिखा- क्या निकनेम है, कबूतर, टमाटर रसगुल्ला। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा ये पक्का 8 क्लास की सरकारी स्कूल की निब्बी है। वायरल लेटर सबका ध्यान खींच रहा है। वैसे आप भी इस लेटर को पढ़ने के बाद एक बार जरूर सोचेंगे कि आखिर उस लड़के की गर्लफ्रेंड कहना क्या चाहती है?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications