ओबामा से 'डिनर पॉलिटिक्‍स' सीख कर आये नरेंद्र मोदी!

modi.dinner.obama
नई दिल्‍ली। साल 2008 में अमेरिका में वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने डिनर के जरिए चुनावों के लिए फंड इकट्ठा करने के जिस ट्रेंड को लोकप्रिय किया, उसे अब भारतीय नेता भी अपनाने लगे हैं। ओबामा की तर्ज पर ही पहले आम आदमी पार्टी और अब नरेंद्र मोदी के नाम पर बीजेपी के लिए भी फंड इकट्ठा करने के मकसद से एक शाही डिनर का आयोजन होने वाला है।

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली के अशोका होटल में 26 मार्च को एक शाही डिनर का आयोजन करने वाले हैं। लेकिन इस डिनर में शामिल होना आपके लिए सिर्फ एक सपना ही बनकर रह जाएगा क्‍योंकि इस डिनर की कीमत एक लाख रुपए से लेकर 2.4 करोड़ रुपए तक रखी गई है। मोदी से पहले अरविंद केजरीवाल की ओर से पहले नागपुर में 10,000 रुपए की कीमत वाला डिनर आयोजित किया और अब वह बेंगलूर में 20,000 रुपए की कीमत वाले डिनर के मेजबान बनने वाले हैं।

26 मार्च को दिल्‍ली के होटल अशोका में बीजेपी के 'फंड रेजिंग डिनर' में जो लोग एक लाख रुपए खर्च करेंगे उन्‍हें सबसे पीछे की सीट दी जाएगी। 2.5 लाख रुपए खर्च करने वाले व्‍यक्ति को आगे की पंक्ति में मौजूद डिनर टेबल पर जगह मिलेगी। 25 लाख रुपए खर्च करने वालों को मोदी के साथ बैठकर डिनर करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कॉरपोरेट स्‍पांसर्स की भी एक श्रेणी अलग से रखी गई है जिसकी कीमत 60 लाख रुपए से 2.4 करोड़ रुपए रखी गई है।

इस डिनर के जरिए बिजनेस और उद्योग जगत कुछ अहम संग ठनों पर बीजेपी ध्‍यान केन्द्रित करना चाहती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस 'डिनर स्‍ट्रैटेजी' के तहत पार्टी 15 करोड़ रुपए इकट्ठा कर सकती है। आलीशान होटल आशोका में इस डिनर का आयोजन सिटीजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस नामक एनजीओ की ओर से किया जाने वाला है।

बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट पर साफ-साफ दर्ज है कि जो भी शख्‍स 'मोदी फॉर पीएम' फंड में अपना योगदान देगा वह एक लकी ड्रॉ का हिस्‍सा होगा जिसके तहत उसे देश के अगले प्रधानमंत्री के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा। आम आदमी पार्टी की ओर से जिस डिनर का आयोजन किया गया था, ऐसा माना जा रहा है कि उसके जरिए पार्टी अब तक करीब 15 लाख रुपए इकट्ठा कर चुकी है।

डिनर में कोई बुराई नहीं

भले ही इस तरह के डिनर के आयोजनों के बाद हो-हल्‍ला होता हो लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के आयोजनों में कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक क्‍योंकि पार्टी के पास पैसा कहां से आ रहा है और कितना आया, ऐसी बातें साफ होती हैं, इस लिए ऐसे डिनर का आयोजन गलत नहीं है।

मोदी के लिए होने वाले डिनर में 60 लाख रुपए से 2.4 करोड़ रुपए की श्रेणियां भी हैं

आपको बता दें कि अमेरिका में यूं तो 'डिनर पॉलिटिक्‍स' पहले से ही प्रचलित थी लेकिन साल 2008 में जब ओबामा ने पहली बार राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ा तो उन्‍होंने इसे एक ट्रेंड के तौर पर पॉपुलर कर दिया था। साल 2012 में उन्‍होंने कई ऐसे आयोजन किए जिसमें हॉलीवुड के अलावा अमेरिका के उद्योग जगत की मशहूर हस्तियों को बुलावा भेजा गया था।

ओबामा के साथ डिनर की कीमत साल 2012 में कीमत 45 हजार डॉलर रखी गई थी। साल 2012 में 'डिनर पॉलिटिक्‍स ' के ज रिए ओबामा ने करीब 4 बिलियन डॉलर का फंड जमा किया था।

किसका डिनर कितना महंगा

नरेंद्र मोदी- 100,000 से लेकर 2.4 करोड़ तक
अरविंद केजरीवाल-10,000 से 20,000 रुपए
बराक ओबामा-45,0000 डॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+