पेट्रोल-डीजल पर सरकार फिर लाचार, आज भी बढ़े तेल के दाम

नई दिल्ली। शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 82.66 रु प्रति लीटर तक पहुंच गया है जबकि डीजल के दाम में 29 पैसे का इजाफा हुआ है और ये प्रति लीटर 75.19 रु बिक रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी तेल के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार रोक नहीं लगा पाई है जिसके कारण आम आदमी की हालत पतली हो रही है।

दिल्ली में पेट्रोल 82.66 रुपए प्रति लीटर

दिल्ली में पेट्रोल 82.66 रुपए प्रति लीटर

वहीं तेल के आसमान छूते दामों ने मुंबईवासियों को भी परेशान किया है। मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 88.12 रु प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल के दाम में 31 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है और ये 78.82 रु प्रति लीटर बिक रहा है।

कल भी तेल के दाम बढ़े थे

कल भी तेल के दाम बढ़े थे

इसके पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.48 रुपए प्रति लीटर रही, जबकि डीजल 74.94 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया। मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी और यहां पेट्रोल लगभग 88 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था।

4 अक्टूबर को सरकार ने दी थी राहत

4 अक्टूबर को सरकार ने दी थी राहत

बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की थी, जिसके कारण आम आदमी को राहत मिली थी लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक मिलती दिखाई नहीं दे रही है और तेल के दामों में इजाफा बदस्तूर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+