Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एफटीआईआई चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत आने पर लिया 'एक्शन'

नई दिल्ली। फिल्म एवं टेलीविज़न इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया(एफटीआईआई) के चेयरपर्सन गजेंद्र चौहान ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के आकर काम करने पर 'एक्शन' लिया है।

FTII, gajendra chauhan, pak actors in india, uri terror attack, pakistan, surgical strike, bollywood, cinema,ban, ban on pakistani actors, वीजा विवाद, वर्क परमिट, पाक कलाकार, गजेंद्र चौहान, एफटीआईआई, फिल्‍म ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट, पाकिस्‍तान, आतंकवाद, उरी आतंकी हमला, सर्जिकल स्‍ट्राइक, बैन, प्रतिबंध

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गजेंद्र चौहान ने भारत सरकार से अपील की है कि पाकिस्तानी कलाकारों और कमेंटेटर्स को भारत में आने का वीज़ा नहीं दिया जाना चाहिए।

चौहान ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह मानते हैं कि पाकिस्तानी लोग भारतीयों का रोजगार छीनने के साथ ही भारत की गुप्त और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को पहुंचाते हैं।

गजेंद्र चौहान ने कहा कि,'भारत को किसी बाहरी कलाकार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, हमारे पास खुद टैलंटेड लोग हैं। पाकिस्तान के कलाकारों के साथ ही कमेंटेटर्स को भी भारत में काम करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। कौन नहीं जानता है कि वे यहां से पैसों के साथ ही संवेदनशील जानकारी भी ले जाते हैं?'

कैटरीना कैफ का जिक्र करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह ब्रिटेन से भारत आई हैं तो उन्हें ई-वीजा मिला है लेकिन वहीं पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को 'वर्क परमिट' दिया जाता है, जबकि यह इंतजाम उचित नहीं है।

केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के तुरंत बाद ही गजेंद्र चौहान ने यह मांग उठाई थी कि भारत को पाकिस्तानी कलाकारों की आवभगत करने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में उन्होंने गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू से भी बात की थी। चौहान ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की बात कही है।

चौहान ने भारतीय प्रोड्यूसर्स के लिए कहा कि उन्हें पैसों के पीछे भागने के बजाय राष्ट्रहित को तवज्जो देनी चाहिए। उन्होंने सरहद पर देश के लिए जान देने वाले फौजियों से सीख लेने की बात कही।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+