शादी में जाने से लेकर गाड़ी रुकवा बच्ची से मिले पीएम, देखिए मोदी की इस साल की वायरल तस्वीरें
इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल राजनीतिक कारणों से चर्चा में रहे, बल्कि उनकी तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरीं। कभी एक बच्ची से मिलने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा दी, तो दोस्त से मिलने के लिए बेसब्र हो गए। इस दौरान खींचीं गई उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

नई दिल्ली। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल राजनीतिक कारणों से चर्चा में रहे, बल्कि उनकी तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरीं। कभी एक बच्ची से मिलने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा दी, तो दोस्त से मिलने के लिए बेसब्र हो गए। इस दौरान खींचीं गई उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। देखिए इस साल राजनीति से अलग उनकी चुनिंदा तस्वीरें-

जब छुए बड़े भाई के पैर
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में पीएम मोदी अपना वोट डालने के लिए दिन में करीब 12 बजे के बाद अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने बड़े भाई सोम मोदी से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी के इस भाव ने सभी का दिल जीत लिया।

4 साल की बच्ची के लिए रुकवा दी गाड़ी
अप्रैल में जब मोदी सूरत गए थे तो उन्होंने अपना काफिला एक बच्ची के लए रुकवा दिया था। सड़क किनारे पीएम का इंतजार कर रही एक बच्ची को मोदी ने निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और एसपीजी सिक्योरिटी उस बच्ची को मोदी के पास लेकर आई। मोदी ने बच्ची के गाल खींचे और उससे बात भी की।

विराट-अनुष्का को दिया गुलाब का तोहफा
प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान मोदी उनके लिए तोहफे में एक-एक गुलाब लेकर गए थे। मोदी ने न केवल नए जोड़े को आशीर्वाद दिया, बल्कि पूरे परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

काफिला रुकवा की थी 52 साल पुराने दोस्त से मुलाकात
अक्टूबर में जब मोदी गुजरात दौरे पर थे तो वो अपने एक पुराने दोस्त से अचानक मिलने पहुंच गए थे। द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मोदी ने ये मुलाकात की थी। उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर अपने 52 साल पुराने दोस्त से मुलाकात की थी। उनका ये दोस्त आरएसएस के समय से उनके साथ है।

खूब वायरल हुई थी प्रधानमंत्री की ये तस्वीर
नवंबर में मोदी चेन्नई में एक पीएमओ अफसर की बेटी की शादी में भी शामिल हुए थे। उनकी ये तस्वीर खासतौर से वायरल हुई थी क्योंकि लोगों ने उनके बगल में खड़े शख्स को राष्ट्रपति कोविंद मान लिया था। मोदी चेन्नई में एक राजनीतिक दौरे पर थे लेकिन इस शादी के लिए उन्होंने खास समय निकाला था।












Click it and Unblock the Notifications