मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंफाल में दो घरों में लगाई आग, कई राउंड चलाईं गोलियां, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

Manipur Fresh Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिम जिले में फिर हिंसा भड़की है। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि दो घरों में आग लगाई गई है। यह घटना पाटसोई थाना क्षेत्र के न्यू कीथेलमनबी की है।

यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। जहां दो घरों में आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंफाल में दो घरों में लगाई आग, फाइल फोटो
Photo Credit:

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके में मैतेई समुदाय की महिलाओं की भीड़ जमा हो गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। स्थिति हमारे नियंत्रण में है।

बता दें कि 3 मई को मणिपुर में सबसे पहले हिंसा भड़की थी। आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अब तक करीब 200 लोगों की जान चली गई है। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था।

हिंसा बहुत तेजी से पूरे मणिपुर में फैल गई। हिंसा में कम से कम 175 लोग मारे गए हैं और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सैकड़ों घर जला दिए गए। लोगों का धंधा चौपट हो गया। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई। पूजा स्थल जलकर राख हो गए। कई महीनों तक राज्य में इंटरनेट बैन रहा।

मणिपुर में कुकी समुदाय ने मणिपुर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है और केंद्र सरकार से राज्य में शांति बहाल करने के लिए असम राइफल्स को बरकरार रखने का आग्रह किया है। असम राइफल्स केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती है और मणिपुर पुलिस मैतेई मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को रिपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर स्टूडेंट्स मर्डर केस में 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा एक्शन, CBI का क्या है रोल? जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+