मणिपुर स्टूडेंट्स मर्डर केस में 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा एक्शन, CBI का क्या है रोल? जानिए
मणिपुर में वर्ष जुलाई से लापता दो स्टूडेंट के मर्डर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर से राज्य में हालात बिड़गे। मणिपुर में वर्ष जुलाई से लापता दो स्टूडेंट के मर्डर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर से राज्य में हालात बिड़गे। जिसे नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और सेना और मणिपुर पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी।
स्टूडेंट्स की हत्या से उपजे विवाद पर नियंत्रण के लिए सीबीआई की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। केंद्रीय एजेंसी ने हालात पर काबू पाने के खास प्लान के तहत काम किया। अब मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मामने में दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सीबीआई का ये एक्शन एक सर्जिकल स्ट्राइक का तरह था।

मणिपुर पुलिस और भारतीय सेना की एक संयुक्त टीम ने छात्रों की हत्या में मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का खास प्लान तैयार किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक हेंगलेप से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और सेना के इस एक्शन में सीबीआई ने भी सहयोग किया। ऑपरेशन रविवार (01 सितंबर) को तड़के शुरू हुआ। लेकिन ऑपरेशन में दो नाबालिग बेटियों को उनके आवास पर छोड़ना था, जिससे वहां तनाव पैदा होने की उम्मीद थी। ऐसे में उन्हें परिवार समेत गुवाहाटी शिफ्ट किया गया।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक पाओमिनलुन हाओकिप, मालसावन हाओकिप, लिंग्नेइचोंग बाइट और तिन्नीखोल को सीबीआई ने एक ऐसे ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया तो "सर्जिकल स्ट्राइक" जैसा था। सीबीआई के अधिकारी आरोपियों को गुवाहाटी अदालत ले जाने के लिए इंफाल हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे थे। इम्फाल से आखिरी उड़ान शाम 5.40 बजे थी। ऐसे में इम्फाल से 51 किमी की दूरी तय करनी थी। ऐसे में डीजीसीए, बीसीएएस (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो) और इंफाल हवाई अड्डे की सुरक्षा करने वाली एजेंजी सीआईएसएफ के साथ सीबीआई ने समन्वय स्थापित किया।
इस प्रयास में सीबीआई के सामने बड़ी चुनौतियां आईं। वहीं अब केंद्रीय एजेंसी को जिन छात्रों की हत्या हुई उनके मोबाइल फोन, कपड़े और हेमनजीत की मोटरसाइकिल का पता लगाना है। अधिकारियों का मानना है कि अपहरण के बाद दोनों छात्राएं करीब दो दिन तक जिंदा रहीं। उसके बाद उनके साथ रेप हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अपहृत दो छात्रों की मौत के जिम्मेदार दो मुख्य आरोपियों को चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र फिजाम हेमजीत (20) और छात्रा हिजाम लिनथोइनगांबी (17) की मौत का खुलासा तब हुआ जब कथित तौर पर उनकी हत्या से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या के दोषियों को इस मामले में सख्त से सख्त सजा (मृत्युदंड) दिलवाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को आज चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसा कि कहा जाता है, कोई अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। सरकार जघन्य अपराध के लिए फांसी तक की सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।"












Click it and Unblock the Notifications