अचानक मौसम ने ली करवट, हिमालय पर बर्फबारी तो मैदानों में बारिश

पिछले 24 घंटे से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के तमाम इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है।

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत होली की तैयारी में जुटा है, घरो में पंखे चलने लगे थे कि अचानक मौसम ने करवट ली और सारी तैयारियों पर अचानक से विराम लग गया क्योंकि हिमालय पर बर्फबारी शुरू हो गई, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ा और ठंड बढ़ गई।

जमकर बरस रहे हैं मेघ और हो रही है बर्फबारी

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के तमाम इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसके चलते जम्मू कश्मीर में बटोट, बनिहाल कोकरानाग, काजीगुंड, पहलगाम, कुपवाडा और कटरा में 1 सेंटीमीटर से लेकर 4 सेंटीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गई।

11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होगी जिसका असर मैदानी इलाकों पर रहेगा और ठंड बढ़ेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया है। जबकि अगले 24 से 48 घंटो तक उत्तराखंड के तमाम इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

उत्तर भारत में ठंडी हवाएं

इस बर्फबारी की वजह से ही पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पालमपुर, सोलान, नाहान, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भी बारिश होने का अनुमान है। भारी बर्फबारी के चलते शिमला और मनाली के कई इलाकों में बिजली भी बाधित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+