TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोलकाता में फिर से FIR दर्ज, हिंदू संगठन ने की ये मांग
नई दिल्ली, 12 जुलाई। 'काली' पर कथित रुप से विवादित टिप्पणी के बाद आरोपों से घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक नई एफआर दर्ज की गई है। जिसमें हिंदूवादी संगठन की ओर से सांसद पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ त्वरित और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
Recommended Video

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर उपजे विवाद और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी की तीखी अलोचना हुई। टीएमसी सांसद की ओर से मां काली को लेकर की गई कथित रूप से विवादित टिप्पणी को लेकर कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसमें सांसद मोइत्रा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। मामले में महुआ के खिलाफ सख्त कार्र्वाई की मांग की गई।
वहीं अब हिंदूवादी संगठन की ओर से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोलकाता में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह ये शिकायत कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट थाने में हिंदू अधिकार संगठन सिंघा वाहिनी ने दर्ज कराई गई। एफआईआ दर्ज होने के बाद सिंघा वाहिनी के अध्यक्ष देबदत्त मांझी ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। संगठन की ओर से उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं भाजपा देवी काली पर टिप्पणी को लेकर मोइत्रा पर लगातार निशाना साध रही है। सोमवार को बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने महुआ मोइत्रा के निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर में विरोध मार्च निकाला।
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि अगर पुलिस 10 दिनों में महुआ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती तो वे कोर्ट जाएंगे। बता दें कि पिछले दिनों महुआ मोइत्रा ने मां काली को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि काली उनके लिए मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी थीं।












Click it and Unblock the Notifications