2 साल पुराने दंगा मामले में AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार पार्टी से मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। अखिलेश को रोहिणी कोर्ट ने हिंसा के 2 साल पुराने एक मामले में 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अखिलेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक मामला 2013 में घटित एक हिंसा से जुड़ा है। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि जानबुझकर 2 साल पुराना मामला उठाकर अखिलेश को गिरफ्तार किया गया जबकि बीजेपी विधायक ओपी शर्मा खुलेआम घूम रहे हैं।
आपको बताते चलें कि अखिलेश आम आदमी पार्टी के पांचवे विधायक हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को अलग-अलग आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार विधायकों में जितेंद्र सिंह तोमर, सोमनाथ भारती, कैप्टन सुरेंद्र और मनोज कुमार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications