उत्तराखंड में लक्ष्मण झूला पर फ्रेंच महिला ने नग्न होकर कराया फोटो शूट, केस दर्ज

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रिषिकेश में पुलिस ने एक फ्रेंच महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने नग्न अवस्था में रिषिकेश स्थित गंगा नदी पर बने प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पर एक नग्न वीडियो शूट किया है। जिसके बाद महिला को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल स्थानी पार्षद गजेंद्र साजवान ने महिला के खिलाफ 25 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फ्रेंच महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Uttarakhand के लक्ष्मण झूले पर विदेशी महिला ने शूट किया न्यूड वीडियो, हुई गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    दर्ज हुई एफआईआर

    दर्ज हुई एफआईआर

    रिषिकेश के मुनि की रेती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर आरके सैनी ने बताया कि साजवान ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला ने लक्ष्मण झूला पर न्यूड फोटो शूट और वीडियो शूट कराया है, इसके बाद इसे सोशल मीडिया साइट पर साझा किया है। जिसके बाद ही इस महिला के बारे में जानकारी मिली और पार्षद ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हमने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    क्या कहना है महिला का

    क्या कहना है महिला का

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि लक्ष्मण झूला पर यह शूट हुआ है जोकि सार्वजनिक स्थल है। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला रिषिकेश के स्थानीय होटल में ठहरी है। महिला का पता मिलने के बाद पुलिस होटल गई और उसने महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने न्यूड शूट किया है, लेकिन महिला का कहना है कि उसे यह नहीं पता था कि यह भारत में गैर कानूनी है।

    महिला को किया गया गिरफ्तार

    महिला को किया गया गिरफ्तार

    महिला ने बताया कि उसने इस वीडियो को अपने बीड-नेकलेस बिजनेस को प्रमोट करने के लिए शूट किया था। जिसके बाद महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में महिला को जमानत मिल गई और उसे रिहा कर दिया गया। सैनी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला को इस बारे में पता नहीं था कि यह भारत में गैर कानूनी है, क्योंकि फ्रांस में यह काफी साधारण बात है। महिला पिछले 4-5 महीनों से रिषिकेश में ठहरी है और वह यहां एक होटल में रुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+