सावधान! फेक वेबसाइट, फर्जी रिजल्‍ट और नकली कागजतों पर रेलवे में नौकरी देकर ऐसे लूटे लाखों रुपए

नई दिल्‍ली। अगर आपको भी कोई रेलवे में नौकरी देने की बात कर रहा है तो जरा सोच समझकर कदम उठाए। ऐसे इसलिए क्‍योंकि कई ऐसे गिरोह हैं जो फेक वेबसाइट और फर्जी दस्‍तावेजों के आड़ में आपको झूठी नौकरी देने का वादा कर लाखों लूट रहे हैं। ए‍क ताजा मामला सामने आया है जसमें जहां नौकरी का झांसा देकर कई उम्मीदवारों से लाखों रुपये लूट लिए गए। उन्‍हें फर्जी वेबसाइट से लेकर फर्जी ऑफर लेटर और रिजल्‍ट के सहारे ठगा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में खुद को रेलवे अधिकारी समझ रहे कुछ उम्मीदवार जब रेलवे मुख्यालय में अपना कंफर्मेशन लेटर लेने गए तो उन्हें पता चला कि वे किसी झांसे के शिकार हो गए हैं।

सावधान! फेक वेबसाइट, फर्जी रिजल्‍ट और नकली कागजतों पर रेलवे में नौकरी देकर ऐसे लूटे लाखों रुपए

दरअसल उनसे नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए गए और उन्हें लगा रहा था कि उनकी नौकरी लग चुकी है। इतना ही नहीं, उन्हें तीन महीनों तक नौकरी लगने का विश्वास दिलाने के लिए 8500 रुपये स्टायपेंड के नाम पर दिए भी गए। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सबसे पहले रेलवे की एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई। उसके बाद पीड़ितों ने परीक्षा में हिस्सा भी लिया और फर्जी वेबसाइट पर उम्मीदवारों के रिजल्ट भी घोषित किए गए। उसके बाद नौकरी का वादा किया और कुछ महीन सैलरी भी दी गई। हालांकि जब कंफर्मेशन लेटर मांगा गया तो पूरा मामला सामने आया।

पूर्व एयर होस्‍टेस चला रही थी गैंग

पुलिस जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक महिपालपुर में इस गैंग का नेतृत्‍व एक पूर्व एयर होस्‍टेस कर रही थी। एक पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार एक गैंग मेंबर प्रियंका ने उनके एक रिश्तेदार के साथ मुलाकात की और नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद प्रियंका ने अमित पाल से मिलवाया, जो कि ग्रीन ट्री एविएशन नाम की एजेंसी चलाता है। साथ ही प्रियंका ने जॉब के आधार पर नौकरी के लिए 7 से 10 लाख रुपये मांगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+