हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी कार, चार युवकों की मौत

सोलन से पांच युवक एक कार में सवार होकर निकले थे। तीखे मोड़ पर काबू से बाहर हुई उनकी कार खाई में जा गिरी। चार की मौत मौके पर ही हो गई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। घटना की खबर से सोलन में मातम का माहौल है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है।

हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी कार, चार युवकों की मौत

दरअसल सोलन नगर से कुछ दूर अश्विनी खड्ड में मंगलवार दोपहर बाद एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया है।

हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी कार, चार युवकों की मौत

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सोलन शहर के पांच युवक ऑल्टो कार में सवार होकर यहां से अश्विनी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।

हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी कार, चार युवकों की मौत

इस हादसे में सोलन के नौणी निवासी कार्तिक कौंडल, चायल निवासी रोहित कुमार और गढ़ासर निवासी तनिष्क ठाकुर की मौत हो गई। कार दुर्घटना में घायल ओच्छघाट के गोईघाट निवासी संजय ने सोलन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सोलन के पाजो गांव निवासी मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सोलन पुलिस को देर शाम हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। एएसपी सोलन मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+