17 कुत्तों ने 4 साल के मासूम को जान जाने तक नोंचा, लोग बनाते रहे वीडियो

कुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में कुत्तों के हमले से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रवीण अपनी बहन के साथ घर के पास ही खेलने आया था जब आवारा कुत्तों ने उसे अपना शिकार बनाया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वहां मौजूद लोगों मासूम की मदद करने के बजाय, उसका वी़डियो बनाने लगे।

Boy Killed By Dog

आधे घंटे तक तड़पता रहा मासूम

आधे घंटे तक तड़पता रहा मासूम

गुरुवार की शाम दोनों भाई-बहन अपने पास के मोहल्ले में खेलने गए थे। तभी वहां 17 कुत्तों ने आकर प्रवीण पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसकी गर्दन, हाथ, चेहरे और पैरों को नोच-नोच कर लहूलुहान कर दिया। आधे घंटे तक वो मासूम खून में लथपथ पड़ा दर्द से कराहता रहा लेकिन किसी ने आकर उसकी मदद नहीं की।

(फोटो साभार : डेली मेल)

बच्चे को देख नहीं पसीजा किसी का दिल

बच्चे को देख नहीं पसीजा किसी का दिल

बच्चे के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उनका आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके बच्चे को तड़पते हुए देखा लेकिन किसी ने मदद करने की जहमत नहीं की। जब प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (फोटो साभार : डेली मेल)

मां ने निगस से की थी कुत्तों की शिकायत

मां ने निगस से की थी कुत्तों की शिकायत

चाइल्ड राइट्स असोसिएशन के अध्यक्ष अच्युत राव ने बताया कि प्रवीण की मां ने पिछले हफ्ते ही आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम से शिकायत की थी लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। राव ने निगम के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताया है।

(फोटो साभार : डेली मेल)

नगर निगम के खिलाफ होगी कार्रवाई

नगर निगम के खिलाफ होगी कार्रवाई

राव गुंटूर नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई के लिए मानवाधिकार आयोग से संपर्क कर रहे हैं। जिले के एसीपी रामाचंद्र रेड्डी का कहना है कि शहर से रोजाना कई कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि उन्हें मारा न जाए, इसलिए उन्हें स्टर्लाइज किया जा रहा है।

एक्ट्रेस भी हो चुकी है कुत्तों के हमले का शिकार

एक्ट्रेस भी हो चुकी है कुत्तों के हमले का शिकार

इसी साल जनवरी में साउथ की एक जानी-मानीं एक्ट्रेस भी कुत्तों के हमले का शिकार हुईं थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। कुत्तों के हमले से पारुल यादव को चेहरे, गर्दन और पैर पर गंभीर चोटें आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+