जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, कई के छिपे होने की आशंका

जममू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, कई के छिपे होने की आशंका

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बुधवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है, जबकि कई आतंकियों के अभी भी इलाके में छिपे होने की संभावना है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

 Four terrorists killed in an encounter in Anantnag: Jammu and Kashmir Police

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस मुढभेड़ को लेकर जानकारी दी गई। जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीगुफवारा अनंतनाग के शलगुल वन क्षेत्र में आंतकियों के बारे में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार दहशतगर्दों मार गिराया। गौरतलब है कि इलाके में आंतकियों के होने की सूचना पर पुलिस, सेना और सीरआरपीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इस दौरान आंतकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षाकर्मियों भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया।कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, यह एनकाउंटर अनंतनाग के श्रीगुफवारा के शल्गुल जंगल इलाके में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक दो आंतकियों जैश ए मोहम्मद ग्रुप के बताए जा रहे हैं। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार के मुताबिक आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके की घेराबंदी कर सरच ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को घाटी के बडगाम और शोपियां जिलों में एनकाउंटर की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए थे। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था। इलाके में आंतकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किय़ा, जिस दौरा आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+