दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, तीन घायल
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत के गिरने की खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में कई लोग फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से मलबे में करीब 10 लोग फंस गए। इनमें से 6 लोगों को फिलहाल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

सीलमपुर विधानसभा में K ब्लॉक स्थित झुग्गियों में यह हादसा हुआ। मौके पर बचाव टीमें पहुंची गईं हैं। इस हादसे में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। चश्मदीदों के मुताबिक हासदास उस वक्त हुआ जब इमारत में लोग सो रहे थे। तभी अचानक इमारत के भरभराकर गिर पड़ी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।
अफरातरफरी के बीच स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे आधा दर्जन लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत बेहद कमजोर थी। लोगों का कहना है कि आस पास बसे लोगों के मकान भी बेहद कमजोर हैं। बारिश के बाद से ही यह इमारत काफी कमजोर हो गई थी। लोगों ने इस बात को कई बार यहां रहने वाले लोगों से कहा कि बिल्डिंग हिलती है, इसे खाली करा लिया जाए लेकिन लोगों ने इस बात को टाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications