गौरी लंकेश की हत्या का जश्न मनाने वालों को पीएम करते हैं फॉलो

गौरी लंकेश की हत्या के बाद जश्न मनाने वालों को पीएम करते ट्विटर फॉलो, ये लोग ट्विटर पर देते हैं भद्दी-भद्दी गालियां

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री पर जिम्मा होता है कि वह समाज के हर वर्ग के लोगों का खयाल रखें और लोगों को हर संभव सुरक्षा देने के साथ लोगों को भय के माहौल से दूर रखने का भरसक प्रयास करें। लेकिन जिस तरह से बेंगलुरू में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की गई और उसके बाद उनकी हत्या का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया जा रहा है। इससे ना सिर्फ समाज का ऐसा चेहरा सामने आया है जोकि ना सिर्फ मौत को अपने कुतर्कों के आधार पर सही ठहरा रहा है बल्कि भद्दी भाषा का इस्तेमाल करके इस नृशंस हत्या का मखौल भी उड़ा रहा है। लेकिन दुख की बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री ऐसी अमानवीय संवेदना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

बुरहान के बाद गौरी भी मारी गई

बुरहान के बाद गौरी भी मारी गई

गौरी लंकेश की हत्या का सही ठहराने वाले और उनके खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने वाले चार लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। इन्ही में से एक आशीष मिश्रा ने ट्वीट किया है कि बुरहान वानी के बाद गौरी लंकेश भी मारी गई, कितनी दुख की बात है। एक ट्वीट में आशीष ने गौरी की एक तस्वीर जिसमें कन्हैया और उमर खालिद हैं को साझा करते हुए लिका है कि मेरे दो अनमोल रतन। एक अन्य ट्वीट में उसने लिखा है कि हमे चाहिए आजादी, जिहादियों से, जय श्री राम जय श्री राम। यही नहीं बेंगलुरू टाइम्स के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि जैसी करनी वैसी भरनी। आशीष को ना सिर्फ पीएम मोदी, बल्कि केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, विजय गोयल, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय समेत कई आरएसएस के दिग्गज नेता फॉलो करते हैं।

Recommended Video

    Gauri Lankesh abused on Twitter । वनइंडिया हिंदी
    कुतिया की मौत पर पिल्ले बिलबिला रहे

    कुतिया की मौत पर पिल्ले बिलबिला रहे


    वहीं एक अन्य ट्विटर अकाउंट निखिल दधीच जिसे पीएम मोदी फॉलो करते हैं उसने ट्विटर पर गौरी लंकेश की हत्या के बाद लिखा है कि एक कुतिया कुत्ते की मौत क्या मरी सारे पिल्ले एक सुर में बिलबिला रहे है। उसने लिखा है कि अब ये कौन कह रहा है किसी शिष्य ने गुरु दक्षिणा में गौरी लंकेश को वही दे दिया जिसकी शिक्षा वामपंथी अपने शिष्यों को देते है? यहां गौर करने वाली बात यह है कि नितिन को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी फॉलो करते हैं। नितिन ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी गलती क्या है? सिर्फ ये की PM मोदी मुझे फॉलो करते है महज इसलिए मुझे टारगेट किया गया दिनभर। मुझे इस पूरे प्रकरण के बाद धमकियां मिल रही है अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार सिर्फ यही लोग होंगे।

     गौरी लंकेश हिंदू विरोधी, नक्सल समर्थक

    गौरी लंकेश हिंदू विरोधी, नक्सल समर्थक

    रीता नाम की एक और यूजर ने लिखा है कि जो लोग गौरी लंकेश के बारे में नहीं जानते हैं उनका संक्षिप्त परिचय, लेफ्टिस्ट, नक्सल समर्थक, सरकार विरोधी, हिंदू विरोधी। रीता को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो करते हैं। रीता खुद को ऑल इंडिया रेडियो की पूर्व प्रेजेंटेटर बताती हैं। रीता ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि पूरी जिंदगी हिन्दू धर्म और देश के खिलाफ काम किया और हमने सिर्फ "उपलब्धियां" क्या गिना दी इन्हें तो मिर्ची लग गई।

    गौरी लंकेश की जगह आतंकियों के पास

    गौरी लंकेश की जगह आतंकियों के पास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अन्य यूजर को फॉलो करते हैं जिनका नाम ऑक्जोमिया जियोरी उन्होंने ट्वीट किया है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों के लिए भगवान के पास कुछ अलग प्लान है, देश विरोधी लोग हमेशा आतंकियों के करीब होंगे, इनकी जांच की जानी चाहिए। जियोरी ने भी गौरी लंकेश की उस तस्वीर को साझा किया है जिसमें कन्हैया कुमार और उमर खालिद साथ बैठे हैं। इसके अलावा कई ऐसी तस्वीरों और ट्वीट को भी उन्होंने रीट्वीट किया है जो आरएसएस से जुड़े हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+