छत्तीसगढ़: दो बसों के बीच भिड़त, दो बच्चों समेत चार की दर्दनाक मौत

रायपुर। नया रायपुर में स्कूली बस और सिटी बस के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। स्कूल बस केवीएस यानि केंद्रीय विद्यालय संगठन की बताई जा रही है। हादसा कोटराभाटा चौक के पास सेक्टर 21 में हुआ है। इस हादसे में 2 स्कूली बच्चे एक कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है।

four people including two children died in a accident in chhattisgarh

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर-1 नया रायपुर के चौराहे के निकट हुआ है। केन्द्रीय विद्यालय की एक बस बच्चों को लेकर निकली थी, वहीं एक सिटी बस यात्रियों को लेकर अटल नगर से गुजर रही थी कि इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूली बस में सवार बच्चे झटके से उछलकर नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर नया रायपुर से गुजरने वाले राहगीरों ने तत्काल मदद पहुंचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। स्कूली बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस का बल व आसपास के थानों का बल सहायता लेकर मौके पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि मौके पर दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही पालकों में भी हडक़ंप मच गया।

ये भी पढ़ें- मप्र: बीजेपी-कांग्रेस के लिए आई खुशखबरी, दोनों के वोट काटने वाली 'सपाक्स' में पड़ी फूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+