कुवैत में फ्लैट में लगी आग, भारतीय परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत, चंद दिन पहले ही भारत से लौटे थे
Fire in Indian family Kuwait flat: कुवैत सिटी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुवैत के अपार्टमेंट शार्ट शर्किट से लगी आग में केरल के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार देर रात एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे की मौत हो गई।

मैथ्यूज मुलक्कल और उनकी पत्नी लिनी अब्राहम और उनके दोनों बच्चे कुछ दिन पहले ही केरल से छुट्टियां मनाकर वापस कुवैत लौटे थे। अरब टाइम्स अखबार के अनुसार, अब्बासिया इलाके में स्थित उनके दूसरे फ्लोर के फ्लैट में रात करीब 8 बजे आग लग गई। घर में आग लगने के कारण दम घुटने लगा, जिससे उन चारों की मौत हो गई।
भारत लाया जाएगा शव
कुवैत में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास के एक अधिकारी ने कहा हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं। दूतावास शवों को शीघ्र वापस लाने के लिए केरल में परिवार के साथ समन्वय कर रहा है।
कुवैत में ही नौकरी करते थे पति-पत्नी
मैथ्यूज मुलक्कल रॉयटर्स न्यूज एजेंसी में नौकरी करते थे वहीं उनकी उनकी पत्नी लिनी अल अहमदी गवर्नरेट के अदन अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम करती थीं। उनके बच्चे कुवैत के भवन्स स्कूल में पढ़ते थे।
भारतीयों से जुड़ी हाल की त्रासदियाँ
जून महीने में आग की भेट चढ़े थे 45 भारतीय
कुवैत में आग लगने की ये दूसरी घटना है। ऐसे ही जून महीने कुवैत में एक बिल्डिंग के लेबर हाउस में रहने वाले 45 भारतीयों की मौत की एक और भयावह घटना हुई थी। जिसमें मरने वालों में 23 केरल, सात तमिलनाडु और अन्य आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार हुई घटना में मारे गए भारतीयों के प्रत्येक परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
हाल ही में हुई आग की घटनाओं ने कुवैत में रहने वाले विदेशी कामगारों के लिए सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी तैयारियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications