मॉर्निंग वॉक के लिए गए 7 लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौके पर मौत

इस घटना के बाद से ड्राइवर कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर को खोज रही है।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मॉर्निंग वॉक के लिए गए चार लोगों को तेज रफ्तार से जा रही कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से ड्राइवर कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर को खोज रही है।

मॉर्निंग वॉक के लिए गए 7 लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत

शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब भागीनाथ गवली (उम्र 56), नारायण वाघमारे (उम्र 65), दगडुजी ढवले (उम्र 65) और अनिल सोनवणे (उम्र 45) यह चारों मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इस समय औरंगाबाद से जालना की ओर एमएच 27 एसी 5282 यह स्कॉर्पिओ गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और कार ने चारों को केंब्रिज स्कूल के पास जोरदार टक्कर दे मारी।

मॉर्निंग वॉक के लिए गए 7 लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन और लोग घायल हैं जिसमें दो लोगों की हालत काफी गंभीर है। सभी को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नागरिकों द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और पुलिस फरार ड्राइवर को ढूंढ रही है। चारों मृतकों की लाश को घाटी हॉस्पिटल में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+