बिहार में जेडीयू के चार विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द
पटना। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बिहार के चार विधायकों के खिलाफ जेडीयू ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पार्टी की शिकायत के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इन चारों विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। वहीं विधायकों ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

जिन वाधायकों की सदस्यता रद्द की गय है उनमें कांटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजित कुमार, साहेबगंज विधायक राजू सिंह, सकरा विधायक सुरेश चंचल और दीघा की विधायक पूनम देवी का नाम शामिल है। सभी चारो विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से बाहर जाकर वोटिंग की थी। इस फैसले पर सवाल उठाते हुए बागी विधायक पूनम देवी ने कहा कि यह फैसला तो पहले से हो चुका था, आज सिर्फ उसकी घोषणा हुई है।
विधानसभा द्वारा अपनी सदस्यता रद्द किए जाने पर विधायक पूनम देवी ने कहा कि यह एक गैर-संवैधानिक फैसला है और वह इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी देंगी। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि यह उनके इशारे पर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications