चार साल का बच्चा रोटियां बनाने में है एक्सपर्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पुणे में एक चार साल का बच्चा रोटी बनाने में इतना एक्सपर्ट है कि उसके सामने रोटी बनाने में महिलाएं भी फीकी पड़ जाए। इस बच्चे का रोटी बनाता हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुणे में एक चार साल का बच्चा रोटी बनाने में इतना एक्सपर्ट है कि उसके सामने रोटी बनाने में महिलाएं भी फीकी पड़ जाए। इस बच्चे का रोटी बनाता हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई चकित है कि इतनी कम उम्र का लड़का इतनी आसानी से गोल गोल रोटी कैसे बना लेता है। हैरान करनेवाली बात यह भी है कि इस बच्चे ने एक साल की उम्र से ही गोल रोटी बनाना सीख लिया था।

पुणे के एरंडवणे क्षेत्र में रहनेवाला अंकित वाघ के लिए गोल गोल रोटी बेलना कोई मुश्किल काम नहीं है, बड़ी ही आसानी से वो चुटकी बजाते ही गोल रोटियां बेल लेता है जैसे कि कोई एक्सपर्ट रोटियां बेल रहा है। उसकी रोटियां बनाने की कला को देखकर अच्छे पानी भरने लगते हैं। अंकित के पिता महेंद्र वाघ पुणे के आईटी कंपनी में काम करते हैं और अंकित की अनुराधा हाऊस वाइफ है।
अनुराधा वाघ का कहना है कि अंकित जब एक साल का था तब वो मुझे रोटियां बनाते हुए देखता था और मेरी तरह किचन में रोटियां बनाने की जिद्द करता था। उसने सबसे पहले रोटी बेलना एक साल की उम्र में ही सीखा था। तब से रोटियां बनाने का शौक उसका कम होने की वजह बढ़ता ही गया। अनुराधा वाघ खुद हैरान है कि अंकित का रोटियां बनाने का वीडियो कब वायरल हुआ पता ही नहीं चला, हमें खुद हमारे रिश्तेदारों और मित्रों से पता चला कि सोशल मीडया पर अंकित की रोटियां बनाने का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
अंकित की मां ने बताया कि मेरे पति को खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता पर अंकित अपने पिता से बिल्कुल अलग है, उसके कुकिंग में काफी दिलचस्पी है। रोटी बेलने से लेकर रोटी सेंकने तक का काम वो कर लेता है। सिर्फ रोटी ही नहीं वो तीज त्यौहार में मम्मी का पकवान बनाने में भी मदद करता है। रोटी बनाने के साथ साथ अंकित आमलेट, पराठे, खाने के विभिन्न पदार्थ आसानी से बनाने में एक्सपर्ट है। सबसे खास बात अंकित को विभिन्न खाद्य पदार्थ की रेसिपी देखना पसंद है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications