मुंबई में बारिश का कहर, पांडवकड़ा झरने के तेज बहाव में बहीं 4 छात्राए

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जगहों पर बारिश ने आफत मचा रखी है। शनिवार को नवी मुंबई के खारघर इलाके के पांडवकडा झरने में चार लड़कियां डूब गई। झरने में बारिश की वजह से तेज बहाव था। नवीं मुंबई में इनमें दो छात्राओं के शव बरामद कर लिए हैं, घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़कियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। दो छात्राओं का अभी कोई पता नहीं चला है।

तेज बहाव में डूबी छात्राएं

तेज बहाव में डूबी छात्राएं

मिड डे वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 9 लोगों का एक समूह पांडवकड़ा झरने में पिकनिक मनाने के लिए आया था। इसमे से चार लोग पांडवकडा के प्राकृतिक झरनें में डूब गए। नवी मुंबई पुलिस ने दो लड़कियों के शव बरामद किए है। लड़कियों की पहचान आरती नायर और नेहा जैन के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं हैं।

मानसून में बंद रहता है झरना

मानसून में बंद रहता है झरना

गौरतलब है कि मानसून के दौरान नवी मुंबई के खारघर इलाके के पांडवकडा झरने को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इस झरने के आसपास वन अधिकारी होते हैं। ये लोगों को जान जोखिम में डालकर झरने के पास जाने से रोकते हैं। हालांकि पर्यटकों को एक निश्चित सीमा में जाने दिया जाता है। लोग यहां पिकनिक बनाने के लिए आते हैं। डीसीपी अशोक दुधे ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि इस भारी मानसून में किसी भी झरने का दौरा न करें।

मुंबई में बारिश का कहर

मुंबई में बारिश का कहर

वहीं मुंबई में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मुंबई में बारिश की वजह से अंधेरी में पानी भर गया है। मुंबई के मलाड सबवे में भी पानी भरा हुआ है। यहां कई जगहों पर ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है। मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन भी पानी में डूबा हुआ है। मुंबई के निचले इलाकों में लोगों के घर में पानी घुस गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लेकर मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+