बलिया से सात बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन
हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बच्चा पाठक ने कांग्रेस और सपा के लिए बलिया में प्रचार भी किया था।
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पठक का रविवार को देर रात निधन हो गया। 90 वर्षीय पाठक को फेफड़ों के संक्रमण की शिकायत थी।
पाठक के परिजनों के मुताबिक उनका इलाज उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक अस्पताल में हो रहा था। बता दें कि बलिया जिले के बांसडीह सीट से 7 बार विधायक रहे पाठक अपने पीछे पत्नी और पुत्र छोड़ गए हैं।
बताया गया कि पाठक का अंतिम संस्कार बलिया के पंचरुखिया गंगा घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के गैलेक्सी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।
विधानसभा में नेता विपक्ष राम गोविंद ने पाठक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पाठक के निधन से सिर्फ बांसडीह ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश दुखी है।
ये भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के मसले पर पीएम मोदी ने दी राज्य के मुख्यमंत्रियों की अहम सलाह