पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्‍तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजनीतिक गलियारों में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के तानाशाही रवैये और लोगों की बातें नहीं सुनने पर लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एसएम कृष्णा कोई बडा फैसला कर सकते हैं। यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस वो अपने घर पर कर सकते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके एसएम कृष्णा ने अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। एसएम कृष्णा यूपीए-2 के दौरान मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर भी रह चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्‍तीफा

एसएम कृष्णा के इस्तीफे की खबर सुनकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह ने कहा है कि वह बेंगलुरु जाएंगे और उनसे बात करेंगे। धरम सिंह का कहना है कि एसएम कृष्णा बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं, इसलिए वह कृष्णा से मिलकर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आखिर उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने कहा है कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं, वह कभी कोई गलती नहीं करेंगे। डीके शिवकुमार जल्द ही उनसे मिलकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है।

एसएम कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्‍तीफा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+