UCC: समान नागरिक संहिता पर कपिल सिब्बल की दो टूक, बोले- पीएम बताए तो आखिर किस कानून में समानता चाहते हैं

UCC: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि समान नागरिक संहिता को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सिविल कोड पूरे देश में लागू नहीं हो सकता है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि पहली बात प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि यूसीसी का प्रस्ताव क्या है, आखिर मुद्दों पर वह समानता चाहते हैं। जबतक इसका प्रस्ताव सामने नहीं रखा जाता है, इसपर किसी भी तरह की चर्चा की जरूरत नहीं है।

Kapil Sibal

सिब्बल ने कहा कि देश में उत्तराखंड सिविल कोड को लागू नहीं किया जा सकता है, लोगों को इस कानून के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इसपर चर्चा चल रही है।

बता दें कि पिछले कुछ सालों से यूसीसी पर चर्चा चल रही है कि आखिर इसका स्वरूप क्या होगा। लेकिन यह एक बार फिर से उस वक्त चर्चा में आ गया जब मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने रैली के दौरान इसको लेकर खुलकर बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि देश दो कानून से नहीं चल सकता है, समान कानून संहिता संविधान का हिस्सा था। आज लोग यूसीसी के नाम पर लोगो को भड़काया जाता है। आखिर कैसे देश दो कानून से चल सकता है।

संविधान भी समान अधिकार की बात करता है, सुप्रीम कोरट् ने भी यूसीसी को लागू करने की बात कही है। लेकिन ये विपक्ष के लोग इस मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि संसद की स्टैंडिंग कमेटी ने इस मसले पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। इस चर्चा के दौरान वह इस मसले पर सभी पक्षों की राय लेगी और उसका विश्लेषण करेगी।

इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की थी, उन्होंने सभी 31 सांसद जो इस कमेटी में शामिल थे उन्हें जानकारी दी थी कि उनकी राय को 3 जुलाई की बैठक में देखा जाएगा और इसपर चर्चा की जाएगी।

मीटिंग के बाद जो प्रेस रिलीज जारी की गई थी उसमे कहा गया था कि सदस्यों को यह याद दिलाया जाता है कि सोमवार 3 जुलाई को इस मसले पर फिर से बैठक होगी और चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+