Pratibha Patil: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुआ और कैसी है हालात?
Pratibha Patil Health update: देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के पुणे शहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिभा पाटिल सीने में संक्रमण और बुखार की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुई हैं।
अस्पताल अधिकारी ने कहा कि 89 वर्षीय प्रतिभा पाटिल की हालत फिलहाल स्थिर है। प्रतिभा पाटिल को बुधवार (13 मार्च) को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में कुछ संक्रमण के साथ बुखार है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है और उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।"
पिछले साल फरवरी 2023 में पूर्व राष्ट्रपति पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
who is Pratibha Patil: कौन हैं प्रतिभा पाटिल?
- प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर रही हैं।
- प्रतिभा पाटिल 1962 में पहली बार महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जलगांव शहर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के कांग्रेस सदस्य (एमएलए) बनी थीं।
- चालीसगांव में क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में उनके भाषण के बाद महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट दे दिया था।
- तब से प्रतिभा पाटिल 1985 तक एदलाबाद (मुक्ताई नगर) निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुनी गईं। इसके बाद वह राज्यसभा सांसद रहीं। 1991 के प्रतिभा पाटिल अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ीं और सांसद बनीं।
- प्रतिभा पाटिल अब तक एक भी चुनाव नहीं हारी हैं। प्रतिभा पाटिल को खेलों में भी बहुत रुची थी। कॉलेज में प्रतिभा पाटिल टेबल टेनिस खेला करती थीं। उन्हें अंतर-कॉलेजिएट टूर्नामेंटों में कई पदक जीते थे।
- एक विधायक के तौर पर भी प्रतिभा पाटिल मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में कानून की छात्रा के रूप में अपनी पढ़ाई कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications