विशेष विमान से दिल्ली पहुंच रहा है डॉ. कलाम का पार्थिव शरीर, मोदी जाएंगे एयरपोर्ट

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का कल शिलांग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं के एक अस्तपाल उन्होंने आखिरी सांस ली। अब डॉक्टर कलाम के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। विमान गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।

apj abdul kalam

माना जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी खुद उनके पार्थि‍व शरीर लेने जाएंगे। दिल्ली में श्रद्धाजंलि देने के बाद उनके शरीर को गृहशहर रामेश्वरम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक 11:30 बजे कलाम के पार्थिव शरीर को उनके आधिकारिक निवास पर रखा जाएगा। डॉ कलाम के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

रामेश्वरम में होगा अंतिम संस्कार

माना जा रहा है कि दिल्ली के बाद उनका पार्थिव शरीर गृहनगर रामेश्वरम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। गौरतलब है कि कल शिलांग में उनका देहांत शाम 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। मिसाइल कार्यक्रम के जनक कलाम आईएमएम के कार्यक्रम में पृथ्वी पर लेक्चर दे रहे थे। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और देश ने अपने नायाब हीरे को खो दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+