NDA में शामिल हुई JDS, कर्नाटक के पूर्व सीएम HD कुमारस्वामी ने अमित शाह से की मुलाकात
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगी हैं। गैर बीजेपी दलों का गठबंधन 'इंडिया' नरेंद्र मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने की हर मुम्किन कोशिश में लगी है। वहीं, बीजेपी लगातार अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने मुलाकात की।
बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई। साथ ही फैसला हुआ कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल जाएगी।

जेपी नड्डा ने किया वेलकम
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि हमारे वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने राष्ट्रीय का हिस्सा बनने का फैसला किया है। लोकतांत्रिक गठबंधन। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं।
वहीं, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का कहना है कि एनडीए को मजबूत बनाने के लिए जेडीएस आज औपचारिक रूप से एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई है, और मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं। सीटों के बंटवारे पर संसदीय बोर्ड और जेडीएस फैसला करेंगे।
'हमारी ओर से कोई मांग नहीं'
अमित शाह से मुलाकात के बाद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि आज हमने औपचारिक रूप से बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बारे में चर्चा की। हमने औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है... हमारी ओर से कोई मांग नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications