'भगवान राम हमारे दिल में, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पा रहे', प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah On Ram mandir: सोमवार यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या सहित पूरे देश में उत्सव का माहौल है। राम नगरी सज चुकी है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर भगवान राम पर कुछ ऐसा कहा है, जो INDIA गठबंधन के दलों को खल सकती है। हालांकि उन्होंन अपने बयान में बीजेपी को भी घेरा।
हाल ही में आपने सोशल मीडिया पर फारूक अब्दुल्ला का राम भजन गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रामलला पर चर्चा की थी और भजन की कुछ पंक्तियां भी गुनगनाईं। ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर रामभगवान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राम भजन के बाद फिर बोले अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान ऐसे वक्त आया है, जब सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत विपक्षी गठबंधन INDIA के कई बड़े नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताकर ठुकरा दिया।
"क्या राम सिर्फ हिंदुओं, आरएसएस और बीजेपी के"
वहीं अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, "क्या राम सिर्फ हिंदुओं, आरएसएस और बीजेपी के भगवान हैं? क्या राम सिर्फ अयोध्या में हैं? और वहां जाने के लिए क्या निमंत्रण की जरूरत है?"
भगवान राम हमारे दिल में, कण-कण में बसे- अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा कि भगवान राम सबके हैं। जम्मू-कश्मीर सहित हर जगह राम मंदिर हैं। भगवान राम हमारे दिल में, कण-कण में बसे हैं, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। पहचान लेते तो नफरत नहीं होती। महात्मा गांधी ने 'राम राज' कहा था, जिसका मतलब समानता था। हमारे देश में 70% हिंदू हैं, क्या वे खतरे में हैं? लेकिन यह विश्वास दिलाया गया कि वे खतरे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications