Jharkhand: हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, 3 और दिन बढ़ी ED की रिमांड
Jharkhand news: चर्चित जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रांची की पीएमएलए अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी है।
सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए रांची की पीएमएलए अदालत ने हेमंत सोरेन को तीन दिनों के लिए ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर भेजे जाने का आदेश सुनाया। प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 4 दिन की रिमांड की मांग की थी।

वहीं दूसरी ओऱ हेमंत सोरेन के वकील ने उनको और ईडी रिमांड देने का कोर्ट में विरोध किया। उनका कहना था कि, हेमंत सोरेन से जितनी पूछताछ होनी थी, 10 दिन में हो चुकी है। उनसे और पूछताछ की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications