इसरो के पूर्व निदेशक बोले- लैंडर विक्रम की नहीं हुई क्रैश लैंडिंग, अब भी है ऑर्बिटर के साथ संपर्क में

बेंगलुरु। इसरो के पूर्व निदेशक डी शशिकुमार ने शनिवार को कहा कि, लैंडर विक्रम के क्रैश होने की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़ें आने तक उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि, चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क क्रैश लैंडिंग के कारण नहीं टूटा होगा। बता दें कि, 'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया था। सपंर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। इसरो के कंट्रोल रूम में वैज्ञानिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। डाटा का अध्ययन अभी जारी है।

लैंडर और ऑर्बिटर के बीच का संपर्क चैनल अब भी चालू है

लैंडर और ऑर्बिटर के बीच का संपर्क चैनल अब भी चालू है

इसरो के पूर्व निदेशक डी शशिकुमार ने कहा कि, हमें संचार डेटा से यह पता लगाना होगा कि यह सॉफ्ट लैंडिंग थी या यह क्रैश लैंडिंग। मेरी राय में, यह क्रैश लैंडिंग नहीं है क्योंकि क्योंकि लैंडर और ऑर्बिटर के बीच का संपर्क चैनल अब भी चालू है। इसलिए किए गए विश्लेषण के बाद हमें उम्मीद है, हम अंतिम आंकड़ा प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो संचार डेटा गायब है, उसका अब विश्लेषण किया जा रहा है।

चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया

चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया

इससे पहले, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ट्वीट में कहा था कि, विक्रम लैंडर सही तरीके से काम कर रहा था और नीचे उतर रहा था। 2.1 किलोमीटर तक सबकुछ ठीक था। फिर इसी दौरान ग्राउंड स्टेशन से लैंडर का संपर्क टूट गया। हम इससे जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया।

22 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2

22 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 को इसके पहले 22 जुलाई को भारत के हेवी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) के जरिए अंतरिक्ष में लांच किया गया था। आपको बता दें कि चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह इसरो सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का ना सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ हूं और पूरा देश आपके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+