पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह भाजपा में शामिल
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों ने गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ली। दोनों खिलाड़ियों को हरियाणा भाजपा के प्रमुख सुभाष भराला ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पहलवान योगेश्वर ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं।

योगेश्वर दत्त के काफी समय से भाजपा में आने की चर्चा थी। दत्त ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। माना जा रहा है कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें भाजपा टिकट दे सकती है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को चुनाव होना है।
संदीप सिंह भी भाजपा में आ गए हैं। सिंह 2004 से 2012 तक भारत की हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे। वह 2009 में भारत की हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे। सिंह को उनके शानदार खेल के लिए 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। बता दें कि हाल ही में पहलवान बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications