पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

विश्वासनीय सूत्रों की मानें तो कांबली को इस बात से काफी दुख पहुंचा था कि सचिन तेंदुलकर ने अपने विदाई भाषण में उनका जिक्र नहीं किया था। इसके अलावा सचिन ने उन्हें रिटायरमेंट के बाद दी गई पार्टी में भी नहीं बुलाया गया था।
उल्लेखनीय है कि कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने स्टायलिश शॉट्स और सचिन तेंदुलकर के साथ दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। विनोद कांबली और तेंदुलकर दोनों एक साथ चर्चा में तब आए जब दोनों ने 1988 में एक स्कूल प्रतियोगिता में 664 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कांबली कमेंट्री करने के अलावा एक न्यूज चैनल पर क्रिकेट संबंधी कार्यक्रम पेश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications