Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Abhishek Singh: इस्‍तीफा देने के बाद नेता बनेंगे या अभिनेता? शाहरुख-सलमान के साथ नजर आए

IAS Abhishek Singh Next Plan: यूपी कैडर के आईएएस अभिषेक के इस्‍तीफे के बाद हर कोई उनका अगला प्‍लान जानना चाहता है। वो राजनीति में कोई नई पारी शुरू करेंगे या अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाएंगे।

IAS Abhishek Singh Plan After Resign: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक सिंह के इस्‍तीफे के बाद अब उनके अगले कदम को लेकर चर्चा हो रही है। यूपी कैडर में साल 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह एक्टिंग की राह पकड़ेंगे या फिर राजनीति में कोई नई पारी शुरू करेंगे?

इस्‍तीफा देने वाले अभिषेक सिंह को लेकर लोग तरह-तरह केअनुमान लगा रहे हैं। हालांकि अभिषेक सिंह का उनके अगले प्‍लान और इस्‍तीफे की वजह को लेकर अभी तक कोई ब्‍यान सामने नहीं आया है। इस्‍तीफे की पुष्टि नियुक्ति विभाग ने की है।

IAS Abhishek Singh New Plan

इंस्‍टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर वाले आईएएस

अभिषेक सिंह बेहतरीन सिविल सेवक ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया स्‍टार भी हैं। इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले आईएएस अफसर हैं। अभिषेक सिंह को इंस्‍टाग्राम पर 50 लाख लोग फॉलो करते हैं। फेसबुक पर भी इनके 14 हजार फॉलोअर हैं।

अभिषेक सिंह के लिए बॉलीवुड की राह नई नहीं

आईएएस अभिषेक सिंह मल्‍टी टैलेंटेड हैं। बॉलीवुड की राह इनके लिए नई नहीं है, क्‍योंकि अभिषेक सिंह कई गानों व ओटीटी फिल्‍मों में जबरदस्‍त एक्टिंग कर चुके हैं। बी प्राक के 'दिल तोड़ के...' गाने ने तो इनको रातों-रात स्‍टार बना दिया था। हाल ही अभिषेक सिंह अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के साथ एक धार्मिक आयोजन में नजर आए थे।

पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी चर्चित आईएएस

अभिषेक सिंह अफसरों वाले परिवार से हैं। इनके पिता कृपा शंकर रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। इनके अलावा अभिषेक सिंह पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं। वर्तमान में दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा जिला कलेक्‍टर हैं। नोएडा में माफिया के खिलाफ कार्रवाई करके दुर्गा शक्ति नागपाल देशभर की सुर्खियों में आई थीं।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आए विवादों में

आईएएस अभिषेक सिंह अपनी सर्विस को लेकर कई बार विवादों में रह चुके हैं। ताजा विवाद गुजरात विधानसभा चुनाव 2023 में तब सामने आया जब चुनाव आयोग ने इनको पर्यवेक्षक पद पर लगाया। तब अभिषेक सिंह अपनी पर्यवेक्षक वाली गाड़ी के साथ सोशल मीडिया में तस्‍वीर पोस्‍ट करके चुनाव ड्यूटी की जानकारी शेयर की। इस पर चुनाव आयोग ने उनको चुनाव ड्यूटी से हटाया दिया था और बाद में सरकार ने निलंबित भी कर दिया।

कौन हैं आईएएस अभिषेक सिंह?

  • अभिषेक सिंह उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में 22 अगस्‍त 1990 को जन्‍मे। साल 2011 में 94वीं रैंक के साथ यूपीएससी पास करके यूपी कैडर में आईएएस अधिकारी बने।
  • 14 अगस्‍त 2013 को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग यूपी के झांसी में ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट पद पर मिली। 11 अक्‍टूबर 2014 को ये निलंबित हो गए।
  • निलंबन बहाल होने पर जनवरी 2015 में हरदोई के मुख्‍य विकास अधिकारी बने। मार्च 2015 में दिल्‍ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आ गए।
  • 2018 में दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ने पर ये मेडिकल लीव पर चले गए।
  • अभिषेक सिंह दिल्‍ली सरकार में डिप्‍टी आयुक्‍त भी रह चुके हैं। 2020 को दिल्‍ली सरकार ने इन्‍हें मूल कैडर यूपी में भेज दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+