राजीव महर्षि होंगे नए CAG, सुनील अरोड़ा होंगे चुनाव आयुक्त
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई है। केद्र सरकार ने पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया है।

वहीं अगली नियुक्ति चुनाव आयोग में की गई है, जहां पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राजीव महर्षि को सीएजी नियुक्ति किए जाने के साथ-साथ रंजन कुमार घोष को नया उप-नियंत्रक बनाया गया है। रंजन कुमार अब डिप्टी सीएमजी होंगे।
आपको बता दें कि सीएजी नियुक्त किए गए राजीव महर्षि ने गुरुवार को ही गृह सचिव के पद से इस्तीफा दिया है। अब वो वह शशिकांत शर्मा की जगह लेंगे। इसके अलावा अनीता करवाल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं राजीव कुमार को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि आशा राम सिहाग को हैवी इंडस्ट्री विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications