गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला के बेटे ने छोड़ा बीजेपी का साथ

अहमदाबाद। गुजरात में बीजेपी को गुरुवार को उस समय बडा झटका लगा जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महेंद्र वाघेला ने 3 महीने पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली थी। पहले महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में थे। उन्होंने गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघाणी को लेटर लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वाघेला ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

Former Gujarat CM Shankersinh Vaghelas Son Mahendrasinh Vaghela Quits BJP

महेंद्र सिंह वाघेला दो बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस से अलग हो गए थे। तब उन्होंने ना तो विधानसभा चुनाव लड़ा था और ना ही किसी राजनीतिक दल में शामिल हुए थे। लेकिन इस साल जुलाई में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। महेंद्र सिंह वाघेला ने तीन माह भाजपा में रहने के बाद आखिर पार्टी को अलविदा कह दिया।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को संक्षिप्त इस्तीफा भेजा है जिसमें कारण का कोई उल्लेख नहीं है। बता दें कि महेंद्र सिंह भाजपा में जाने से पिता शंकर सिंह नाराज थे। पिता ने इन्हीं कारणों से पुत्र महेंद्र से राजनीतिक संबंध खत्म कर लिए थे। उन्होंने भी कांग्रेस से अलग होकर 'जन विकल्प मोर्चा' का गठन किया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि, वह तीसरे मोर्चे के साथ जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+