Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद गंभीर लेकिन स्थिर

Recommended Video

    Arun Jaitley की हालत Critical, दवाओं के साथ दुआओं का दौर जारी । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। रविवार को अरुण जेटली की हालात और खराब हो गई थी जिसके बाद एम्स में उनको ECMO और IABP सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, अरुण जेटली की हालत बिगड़ने के बाद बीजेपी के तमाम बड़े नेता उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।

    Former finance minister arun jaitley remains critical, but stable

    जानकारी के मुताबिक कार्डियो-न्यूरो सेंटर में अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक है। उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने अरुण जेटली को वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ (ECMO) यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सिजनेशन के अलावा इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (IABP) सपोर्ट पर रखा गया है। ईसीएमओ सपोर्ट पर मरीज को तब रखा जाता है, जब हार्ट और फेफड़े ठीक से काम नहीं करते हैं।

    अरुण जेटली का हाल जानने के लिए सिर्फ सत्ता पक्ष के नेता ही नहीं बल्कि विपक्षी दल के तमाम नेता भी एम्स पहुंच रहे हैं। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एम्स पहुंचे थे। जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी जेटली का हाल लेने एम्स पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एम्स पहुंचकर जेटली का हाल जाना था।

    पीएम मोदी सहित कई नेता पहुंचे थे एम्स

    इसके पहले, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर आदि कई नेता जेटली का हाल लेने एम्स पहुंचे थे। जेटली को 9 अगस्त को ही एम्स में भर्ता कराया गया था, इसके बाद से डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+