सुषमा स्वराजः प्रखर वक्ता और कुशल नेता के निधन, रो पड़ा पूरा देश, जानें किसने कैसे प्रकट की संवेदनाएं
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात एम्स में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। रात 10 बजकर 15 मिनट पर उन्हें एम्स में लाया गया और सीधे आपातकालीन वॉर्ड में एडमिट कर फौरन इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भारतीय जनता पार्टी ने अपना सितारा खोया तो भारतीय राजनीति ने एक बेहतरीन वक्ता और कुशल राजनेता खो दिया।

सुषमा स्वराज के निधन के बाद देशभर में शौक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुषमा स्वराज ने निधन से 4 घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए ट्विट किया और आर्टिकल 370 को हटाने का प्रस्ताव पास कराने के लिए धन्यवाद दिया। सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और आर्टिकल 370 हटाने को लेकर आखिरी ट्वीट किया। सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रहलाद सिंह पटेल, हर्षवर्धन समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता एम्स पहुंच गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि 'भारतीय राजनीति का एक गौरवशाली अध्याय खत्म हो गया। एक ऐसी नेता जिन्होंने जन सेवा और गरीबों का जीवन संवारने के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी, उनके निधन पर भारत दुखी है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की इकलौती नेता थीं, वह करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा की स्रोत थीं।'
Sushma Ji was a prolific orator and outstanding Parliamentarian. She was admired and revered across party lines.
She was uncompromising when it came to matters of ideology and interests of the BJP, whose growth she immensely contributed to.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019
कांग्रेस ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया की सुषमा स्वराज के अचानक निधन ने हैरान कर दिया। इस दुख के घरी में उनके परिवार के साथ हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।
We are saddened to hear about the untimely demise of Smt Sushma Swaraj. Our condolences to her family and loved ones. pic.twitter.com/T9wg739c8i
— Congress (@INCIndia) August 6, 2019
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख जताते हुए लिखा-श्रीमती सुषमा स्वराज जी के दुखद निधन से मुझे गहरा आघात लगा है। उन्होंने हमेशा मुझे बड़ी बहन का स्नेह दिया और संगठनात्मक सलाह देकर राजनीतिक अभिभावक का फ़र्ज़ निभाया। भारतीय राजनीति में मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा।
श्रीमती सुषमा स्वराज जी के दुखद निधन से मुझे गहरा आघात लगा है। उन्होंने हमेशा मुझे बड़ी बहन का स्नेह दिया और संगठनात्मक सलाह देकर राजनीतिक अभिभावक का फ़र्ज़ निभाया। भारतीय राजनीति में मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 6, 2019
दिल्ली के डेप्युटी CM मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया। अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया।
My sincere condolences on passing away of #Sushmaswaraj ji. One of the finest leader of our country.She was special and we will miss her.Sending my prayers to family and friends. pic.twitter.com/BeYy6S9TmN
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 6, 2019
सुषमा स्वराज के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा- उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।
Deeply shocked and anguished by the sudden demise of an extremely valued colleague Smt. Sushma Swaraj.
She was a seasoned Parliamentarian and widely respected cutting across the party lines. Her demise is a monumental loss for us.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 6, 2019
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि एक बड़े और संवेदनशील नेता के तौर पर उनको हमेशा याद किया जाएगा।
Shocked to learn of the sudden demise of @SushmaSwaraj ji. I will always remember her as a dynamic and sensitive leader with the ability to empathise with the common people. Will miss her. May your soul rest in peace!
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) August 6, 2019
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सुषमा स्वराज के करीबी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट करते उनको दीदी कहते हुए संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि आपने मुझे लंच कराने का वादा किया था और उसे पूरा किए बिना ही चली गईं।
I have an axe to grind with you Didi . You made Bansuri pick a restaurant to take me for a celebratory lunch. You left without fulfilling your promise to the two of us.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 6, 2019












Click it and Unblock the Notifications