जानिए केविन पीटरसन ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को क्यों कहा थैंक्यू?

नई दिल्ली, नवंबर 30। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, सोमवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ से ये ऐलान किया गया था कि वो इस वक्त कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित अफ्रीकी देशों के साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है। भारत के इस ऐलान पर पूर्व ब्रिटिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने काफी खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "भारत ने एक बार फिर मदद का जज्बा दिखाया है, सबसे शानदार देश जहां तमाम नरम दिल के लोग रहते हैं। शुक्रिया। नरेंद्र मोदी जी।"

पीटरसन का दक्षिण अफ्रीका से है सीधा संबंध

पीटरसन का दक्षिण अफ्रीका से है सीधा संबंध

केविन पीटरसन के इस ट्वीट के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि भारत के ऐलान पर आखिर पीटरसन की इस खुशी की वजह क्या हो सकती है तो ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर पीटरसन ने ही क्यों भारत की तरफ से किए गए मदद के ऐलान परखुशी जाहिर की है। दरअसल, केविन पीटरसन इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले हैं, लेकिन वो मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ था। वो दक्षिण अफ्रीका में कई सोशल वर्क में अपनी मदद देते रहते हैं।

क्या कहा था भारत सरकार ने अपने ऐलान में?

क्या कहा था भारत सरकार ने अपने ऐलान में?

दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले पाया जाने वाला कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन अब दुनिया के कई देशों में दस्तक दे चुका है। अफ्रीकी देश इस वेरिएंट से अधिक प्रभावित हैं। सोमवार को भारत सरकार ने ऐलान किया था कि अफ्रीकी देशों में जहां ओमिक्रोन का खतरा सबसे जज्यादा है, वहां मेड इन इंडिया वैक्सीन सप्लाई की जाएगी। वैक्सीन की सप्लाई द्विपक्षीय संबंधों के आधार पर या कोवैक्स के आधार पर की जा सकती है। कोवैक्स WHO द्वारा चलाया गया एक मिशन है। भारत के इस ऐलान को दुनिया के कई देशों ने सराहा है।

कहां-कहां ओमीक्रोन का है अधिक खतरा

कहां-कहां ओमीक्रोन का है अधिक खतरा

आपको बता दें कि कोरोना का नया और सबसे घातक वेरिएंट ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ था और अब ये वायरस 13 देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा ये नया वेरिएंट बोत्सवाना, ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क, बेल्जियम, इजराइल, इटली, चेक रिपबल्कि, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+