तहलका के पूर्व संपादक को सात महीने बाद मिली जमानत

गत दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल मामले की सुनवाई करते हुए जमानत याचिका को मंगलवार तक के लिए टाल दिया था।तेजपाल को 19 मई को मां के निधन होने पर अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसे 3 जून को बढ़ाकर 27 जून कर दिया गया था। इसी बीच तरुण तेजपाल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की।
हालांकि गोवा पुलिस ने इसका विरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई 27 जून यानी आज होगी, क्योंकि आज तेजपाल की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म हो रही थी।
तरुण तेजपाल पर आरोप:
गोवा पुलिस ने तेजपाल पर आरोप लगाया है कि तरुण तेजपाल के पास से जेल में एक फोन मिला था, इसलिए उनपर भी शक जाता है। पिछले साल नवंबर में गोवा में अपनी जूनियर एम्पलॉय के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था। इस आरोप के कारण तेजपाल पर आईपीसी की धारा 341(गलत तरीके से नियंत्रण), धारा 342(गलत तरीके से बंधक बनाना), धारा 354-ए(किसी महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार और शीलभंग की कोशिश),धारा 376(रेप) लगाई गई थी। वहीं तेजपाल को उनकी मां के अंतिम संस्कार के लिए 19 मई को अंतरिम जमानत दी गई थी और काम पूरे करने के लिए जमानत की अवधि 27 जून तक के लिए बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications