शराब माफिया के साथ फोटो पर घिरे नीतीश कुमार, तेजस्वी ने कहा- ये कैसा सुशासन
राकेश पार्टी में भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड का अध्यक्ष था। सीएम के साथ मुलाकात के बाद राकेश ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें डालीं जिसमें एक सेल्फी और दो अन्य तस्वीरें थी।
नई दिल्ली। बिहार में जहरीली शराब से मौत पर राजनीति तेज हो गई है। शराब माफिया राकेश सिंह का सीएम नीतीश कुमार के साथ फोटो वायरल होने के बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला किया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने शराब माफिया के सीएम के साथ वायरल तस्वीर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी शराब को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? जहरीली शराब के अभियुक्त को सम्मानित क्यों किया गया? नीतीश जी बताएं क्या सुशासन का यही फार्म्यूला है? तेजस्वी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीतीश कुमार छवि कुमार हैं और अपनी छवि सुधार रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि आखिर आरा के जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित राकेश कुमार कैसे नीतीश कुमार के ड्राइंग रूम में पहुंच गया।

राकेश पार्टी में भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड का अध्यक्ष था। सीएम के साथ मुलाकात के बाद राकेश ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें डालीं जिसमें एक सेल्फी और दो अन्य तस्वीरें थी।तस्वीर सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो गईं क्योंकि सीएम के साथ उस शख्स ने सेल्फी ली थी जो साल 2012 में भोजपुर जिले के आरा में जहरीली शराब से हुई 29 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी था। राकेश को इस केस में सजा भी हुई थी और वो दो साल तक जेल में रहने के बाद हाल में ही जमानत पर बाहर आया था। राकेश की सेल्फी विथ सीएम तस्वीरें जब सोशल मीडिया में वायरल हुईं और सरकार की किरकिरी हुई तो सीएम के साथ फोटो खिंचवाने वाले राकेश सिंह पर तुरंत कार्रवाई की गई। राकेश को तत्काल प्रभाव से जेडीयू से निकाला गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये कार्रवाई की। वशिष्ठ ने कहा कि राकेश दहेज प्रथा के ख़िलाफ़ क़दम उठाने वाले हरिंद्र सिंह का दूर का रिश्तेदार था।इस वजह से वो मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने पहुंच गया।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही हमें उसके पूर्व में किये गये कार्यों और अपराधिक इतिहास की जानकारी मिली उसे तुरंत पद के साथ-साथ पार्टी की मेंबरशीप से भी हटा दिया गया।राकेश जिले की पूर्व महिला सांसद का रिश्तेदार भी है और आरा में उसकी छवि दबंग वाली रही है।












Click it and Unblock the Notifications